फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr ambedkar ne daliton shoshiton ko haq dilaya

डा. अंबेडकर ने दलितों, शोषितों को दिलाया हक

Tue, 06 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dr ambedkar ne daliton shoshiton ko haq dilaya
डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर प्रभात फेरी निकाली। 
विज्ञापन

  प्रभात फेरी मोहल्ला बुखार से शुरू होकर  कोतवाली चौराहा, शास्त्री चौक, जजी चौक,  प्रदर्शनी मैदान से होते हुए विकास भवन पहुंची। विकास भवन में स्थापित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर  पुष्पांजलि अर्पित की। समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार, पीतांबर सिंह, वेदप्रकाश, गणेशी सिंह, सुरेंद्र, प्रवीण सिंह, धर्म सिंह, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएवी इंटर कॉलेज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबा भीमराव एक महान व्यक्तित्व थे। बाबा साहब ने कहा था कि देश को जाति, धर्म और पंथों से ऊपर रखना चाहिए । छात्रों ने शपथ ली की देश की समरसता को बनाए रखने और उन्नति के लिए वह पूर्ण योगदान करेंगे। मोहित राजपूत, रोबिन चौधरी, लबी, अमरीश, धीरज, मिथुन पंवार, आकाश तोमर व सुमित आदि मौजूद रहे।
एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित सभा में क्षेत्रीय प्रबंधक आरके सिंह ने बाबा साहेब को विश्व रत्न बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। देश को उनके द्वारा अर्पित किया गया संविधान हर नागरिक को सामाजिक सामाजिक, आर्थिक  बराबरी का हक देता है।  मुख्य प्रबंधक जयपाल सिंह, राम सिंह, ओमप्रकाश, पीके रावत, राकेश सक्सेना, वेद प्रकाश, अनिल विश्रोई,  रामजतन, वासुदेव शर्मा, अभय, विपिन, गुरुपदराय, भारत भूषण आदि  मौजूद रहे।
 वहीं नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नेहरू युवा क्लब मोहम्मदपुर देवमल में बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर युवाओं ने गांव इनामपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। अंकित कुमार, दीपक, आकाश, राहुल, रोहित, दिपेश मोंटी मौजूद रहे।
उधर,  बरुकी में रामबहार सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा नेता अनुज राठी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश में समतामूलक समाज की स्थापना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने हमेशा वंचित समाज को हक दिलाने के लिए काम किया।   शिवपाल कश्यप, रावेंद्र  सिंह, कुड़वा सिंह, जयपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
उधर,   हीमपुर दीपा में रविदास धर्मशाला में डॉ. अंबेडकर युवक संघ हीमपुर दीपा रतनपुर खुर्द के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। शिक्षक उमेश रवि, जयपाल सिंह, मनोज, वीरेंद्र, रोहित, संदीप आदि रहे। उधर बिजनौर। 
बसपा के कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मुख्य अतिथि अतर सिंह राव ने कहा बाबा   ने सदैव देश के हितों में कार्य किया है। जगराम सिंह बौद्ध, गंगा राम बौद्ध, डॉ. नेतराम बौद्ध, ब्रहमपाल सिंह बौद्ध ने पंचशील  का उच्चारण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बसपा के तत्वावधान में डॉ.भीमराव अंबेडकर का 61वां परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम इंदिरा बाल भवन में आयोजित किया। इस मौके पर बसपा के पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बसपा नेता अतर सिंह ने कहा भाजपा, कांग्रेस और सपा की करनी और कथनी में फर्क है।  बिजनौर विधानसभा प्रत्याशी रशीद अहमद ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। बाबा साहेब ने सभी के हितों को कानून बनाते समय ध्यान रखा। भीमराव अंबेडकर ने हमेशा जरूरतमंदों को समाज में स्थान दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम जीवन में सफलता की मंजिल तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा बसपा ने ही मुस्लिमों के हक की लड़ाई लड़ी है। दीपक सिंह, जितेंद्र सागर, पवन कुमार, कविराज, डॉ. सत्यपाल, विनोद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed