फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Donated by bathing the Ganges on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर किया दान

Fri, 15 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Donated by bathing the Ganges on Makar Sankranti
अफजलगढ़ के गांव पर्वतपुर में शिव मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ करते श्रद्धालु। - फोटो : BIJNOR
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर किया दान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में मकर संक्रांति का पर्व सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी के कारण गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बहुत कम रही। लोगों ने स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद पूजा-अर्चना की और अपने घरों पर ही पंडितों को बुलाकर खिचड़ी, गुड़, तिल, उड़द, चावल और दान-दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद खिचड़ी और मूंगफली, रेवड़ी, तिल के लड्डू आदि का प्रसाद वितरित किया।

बृहस्पतिवार को जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व सादगी से मनाया गया। सुबह लोगों ने स्नान-दान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर खिचड़ी, तिल, गुड़, उड़द, चावल, आटा आदि का दान किया। इसके बाद खिचड़ी और मूंगफली, रेवड़ी का प्रसाद वितरण किया। अधिकांश श्रद्धालुओं ने अपने घरों में खिचड़ी बनाई, जबकि कुछ जगहों पर मूंगफली, रेवड़ी और तिल के लड्डू आदि का सेवन किया गया। इस दौरान बच्चों और युवाओं में पतंगबाजी को लेकर ज्यादा उत्सुकता देखी गई। अधिकांश लोगों ने खिचड़ी और तिल से निर्मित लड्डू का सेवन किया। कुछ स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने काफी पतंगबाजी की। इसके बाद जगह-जगह पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। कोरोना महामारी के कारण इस बार मकर संक्रांति पर्व पर गंगा बैराज घाट पर स्नान करने नाममात्र श्रद्धालु ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed