फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctors honored on Doctor's Day

पेशे की गरिमा को बनाए रखें चिकित्सक : सीएमओ

Wed, 01 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Doctors honored on Doctor's Day
बिजनौर में जिला अस्पताल में डॉक्टर्स डे पर लायनेस क्लब की ओर से डॉक्टर्स को किया गया सम्मानित। - फोटो : BIJNOR
पेशे की गरिमा को बनाए रखें चिकित्सक : सीएमओ
विज्ञापन

बिजनौर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों को कोरोना वॉरियर्स बताकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को भी फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिह्न देेकर पुरस्कृत किया गया। सीएमओ ने कहा कि सभी चिकित्सक अपने पेशे और गरिमा को बनाए रखें। उन्होंने सभी चिकित्सकों से मरीजों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने की अपील की।
बुधवार को जिला अस्पताल के सभागार में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकारी और निजी क्षेत्र के चिकित्सक वहां पर एकत्रित हुए और सफाई कर्मचारियों को भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सीएमओ ने कहा कि चिकित्सा का पेशा बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी चिकित्सकों को अपने पेशे और गरिमा को बनाए रखकर ही अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भी चिकित्सक अपनी और अपने परिवार की चिंता किए बिना कोरोना पीड़ित और अन्य मरीजों का उपचार करने में लगे हैं। इसलिए सभी लोगों को चिकित्सकों को पूर्ण सम्मान देना चाहिए। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव एवं सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद ने संयुक्त रूप से फिजीशियन डॉ. राधेश्याम वर्मा, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. संजय कुमार शंकर, निजी क्षेत्र की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीता त्यागी, डॉ. रेनू सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लॉयनेस क्लब की ओर से अध्यक्ष लॉयनेस रजनी सेन, सचिव शिप्रा गर्ग, कोषाध्यक्ष सोनिया चौधरी, सुरभि जैन, रचना पाल, प्रतिभा गर्ग, पुष्पा गोयल, पूनम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के कार्यक्रम में चिकित्सकों का हुआ सम्मान
बिजनौर। रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया ने भी चिकित्सकों के सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान क्लब ने आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से पांच रिक्शाओं पर बैनर आदि लगाकर शहर के मुख्य स्थानों चौराहों, नर्सिंग होम आदि जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, एसीएमओ एसके निगम, डॉ. पीआर नायर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद, महिला सीएमएस डॉ. आभा वर्मा, डॉ. राधेश्याम वर्मा, डॉ. रामकुमार, डॉ. संजय कुमार शंकर, डॉ. मनोज सेन, डॉ. प्रेमप्रकाश आदि चिकित्सकों को कोरोना वॉरियर्स सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष रोटेरियन अरुणा मित्तल, सचिव शैल गोयल, रजनीश अग्रवाल, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. एके अग्रवाल, सुमन चौधरी, डॉ. एसके मित्तल, नागेंद्र कुमार सारस्वत, प्रवीण कुमार, राकेश रस्तोगी, डॉ. राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed