{"_id":"62d6f364e112567d4e384e60","slug":"doctors-demonstrated-in-the-municipality-dhampur-news-mrt5976797134","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस शुल्क की वापसी को लेकर डाक्टरों का पालिका में प्रदर्शन, समाधान को ज्ञापन सौपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस शुल्क की वापसी को लेकर डाक्टरों का पालिका में प्रदर्शन, समाधान को ज्ञापन सौपा
धामपुर में लाइसेंस शुल्क के विरोध में पालिका अध्यक्ष , ईओ को ज्ञापन सौपते डॉक्टर्स।
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
चिकित्सकों ने नगरपालिका में कि प्रदर्शन
विज्ञापन
धामपुर। पालिका की ओर से नगर के छोटे डॉक्टरों पर बड़े डाक्टरों की तरह से लाइसेंस शुल्क अदा करने का नोटिस जारी किया गया है। इसके विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों ने पालिका में प्रदर्शन किया। लाइसेंस शुल्क वसूली को वापस लेने की मांग करते हुए ईओ सुभाष कुमार और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह के नेतृत्व में नगर के छोटे (कम प्रैक्टिस करने वाले) डॉक्टर मंगलवार को नगरपालिका में एकत्र हुए। पालिका की ओर से जारी किए लाइसेंस शुल्क नोटिसों के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जिनता शुल्क नगर के बड़े डॉक्टरों से वसूला जा रहा है, उनसे भी उतना ही वसूलने का प्रयास किया जा रहा है। वे इसे बर्दाश्त नहीं करें। प्रदर्शनकारियों ने छोटे डॉक्टरों से लाइसेंस शुल्क को वापस लेने की मांग की। कहा कि यदि ऐसा नहीं होगा तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। इस दौरान डॉ. पुुनीत नंदन, शकील अहमद, डॉ. एके सक्सेना, डॉ. ईश्वरचंद शर्मा, डॉ. नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इस मामले में ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि सरकार के आदेश पर पालिका की ओर से सभी डॉक्टरों पर लाइसेंस शुल्क लगाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि यदि डॉक्टरों को परेशानी हो रही है तो अगले माह होने वाली पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।