फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not take a pen killer before applying an anti-coronary vaccine

वैक्सीन से पहले न लें पेन किलर : डॉ. निराला

Fri, 30 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Do not take a pen killer before applying an anti-coronary vaccine
कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने से पहले न लें पेन किलर : डॉ. निराला
विज्ञापन

बिजनौर। अगर आप हल्के-फुल्के दर्द के लिए पेन किलर का उपयोग करते हैं, तो आपको कोरोना की वैक्सीन लगवाने से 24 घंटे पहले यह बिल्कुल नहीं करना चाहिए। चिकित्सकों के अनुसार दर्द की कुछ आम दवाएं ऐसी भी हैं वैक्सीन के प्रति इम्यून सिस्टम के रिस्पांस को कम कर सकती हैं। हालांकि आप वैक्सीन लगवाने के बाद इन्हें ग्रहण कर सकते हैं। यह कहना है क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश निराला का।

वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी से हर कोई परेशान है। डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि आजकल हम सभी बुरी परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। ऐसे में हम सभी को धैर्य से काम लेना है। हम सभी को यह बात समझनी चाहिए कि एंटी कोविड वैक्सीन कोई जादू की छड़ी नहीं है, जो एकदम से अपना प्रभाव दिखा देगी। यह अपना समय लेगी और मजबूती के साथ काम करेगी, लेकिन इस बीच किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर इनका उपयोग करना ना भूलें। उन्होंने बताया कि यदि आप एंटी कोविड वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं तो 24 घंटे पहले तो इनका बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हैंगओवर या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो वैक्सीन के असर को समाप्त कर देता है। इसके अलावा खूब पानी पीना चाहिए और पौष्टिक भोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed