फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not leave the houses that avoid colours, it is important to maintain the Ganga Jamuni culture

Bijnor News: रंग से परहेज वाले घरों से न निकलें, गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखना जरूरी

Thu, 13 Mar 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 13 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Do not leave the houses that avoid colours, it is important to maintain the Ganga Jamuni culture
बिजनौर/गजरौला शिव। रंगों का उत्सव होली-खुशी का त्योहार है। रमजान का पाक महीना बरकत और इबादत का महीना है। लोगों को चाहिए कि इस त्योहार को अमन व शांति के साथ मनाएं। सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए शहर की गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर काजी माजिद अली खां, पूर्व चेयरमैन व चाहशीरी और स्टेशन वाली जामा मस्जिद के सदर जावेद आफताब सिद्दीकी एडवोकेट व गजरौला शिव जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद यूनुस ने सभी लोगों से अपील की। कहा कि रंगों का त्योहार होली व रमजान का पवित्र महीना का दूसरा जुमा साथ-साथ है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखते हुए त्योहार मनाएं। रंगों का त्योहार खुशी का त्योहार है। इसे सब मिल-जुलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को रंग से परहेज है तो वह घर से न निकले, किसी के ऊपर रंग पड़ जाए तो बुरा न माने। अगर किसी को इमरजेंसी है तो लोगों को चाहिए कि उसे समझते हुए उसे शांति के साथ उसकी परेशानी को दूर कर उसे निकलने के लिए रास्ता दें। उन्होंने मुसलमान से अपील करते हुए कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि वह जुमे की नमाज पढ़कर अपने घर जाएं, अनावश्यक रूप से बाहर मस्जिदों के सामने सड़कों पर खड़े न हो। इस बात का खास तौर से ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed