फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not go to Uttarakhand without an investigation report of Corona

कोरोना की जांच रिपोर्ट के बिना न जाएं उत्तराखंड

Fri, 09 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Do not go to Uttarakhand without an investigation report of Corona
नजीबाबाद में महाकुंभ के संबंध में कोविड-19 जागरुकता बोर्ड लगवाते एनके सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
कोरोना की जांच रिपोर्ट के बिना न जाएं उत्तराखंड
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। प्रशासन ने उत्तराखंड जाने वाले हाईवे और बाईपास मार्गों पर यात्रियों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ सफर करने के फ्लैक्सी बोर्ड लगाए हैं। डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देशन में प्रशासन की ओर से उत्तराखंड के हरिद्वार-कोटद्वार आदि जाने वाले हाईवे और बाईपास मार्गों पर कोविड-19 संक्रमण से संबंधित जागरूकता फ्लैक्सी बोर्ड लगाए हैं।

एसडीएम परमानंद झा एवं विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता एनके सिंह ने रोडवेज बस स्टेंड, कोटद्वार मार्ग स्थित समीपुर रेलवे क्रॉसिंग, हरिद्वार मार्ग पर मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र और नजीबाबाद क्षेत्र में मालन नदी पुल के निकट सार्वजनिक फ्लैक्सी लगाई है। फ्लैक्सी के माध्यम से प्रशासन ने हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ मेला-2021 के चलते कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ उत्तराखंड सीमा में प्रवेश करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed