फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not be afraid, take precautions: CMO

डरे नहीं बरतें सावधानी: सीएमओ

Sat, 14 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid, take precautions: CMO
डरे नहीं, बरतें सावधानी: सीएमओ
विज्ञापन

बिजनौर। वर्तमान में चल रहे मौसम के उतार-चढ़ाव से सर्दी, खांसी जुकाम, नजले के मरीज बढ़े हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि ऐसे में वायरल संक्रमण को कोरोना समझने की बिल्कुल भी गलती न करें। इसके साथ साथ ठंडी चीजें खाने से बचें, लेकिन सावधानी जरूर बरतें। ऐसे में न तो भ्रम फैलाएं और न ही किसी के बहकावे में आएं। शीघ्र ही डॉक्टर को दिखाएं। सीएमओ ने कहा कि कोरोना को लेकर डरे नहीं, उससे बचने के लिए सावधानियां बरतें।
नोवेल कोरोना वायरस दुनियाभर में दहशत का पर्याय बना हुआ है। भारत में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है, लेकिन बिजनौर जनपद में अभी तक एक भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। जिला अस्पताल के फिजीशियन राधेश्याम वर्मा ने बताया कि वे रोजाना करीब 180 से 200 मरीजों की ओपीडी करते हैं। आजकल मरीजों की हालत ये है कि मामूली नजला, खांसी अथवा बुखार होने पर भी वे एक-दूसरे को भ्रमित कर रहे हैं। आजकल जिला अस्पताल में इस प्रकार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर मौसम परिवर्तन पर सांस लेने में होने वाली तकलीफ को भी लोग कोरोना से जोड़कर देख रहे हैं। लोग स्वयं ही अपने आप को अथवा किसी दूसरे को कोरोना होने का अंदाजा लगा रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन

सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार कोरोना वायरस इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद सबसे पहले उसके फेफड़ों में संक्रमण करता है। इस कारण सबसे पहले बुखार, उसके बाद सूखी खांसी आती है और बाद में सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। उन्होंने बताया कि इस वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखना शुरू होने में औसतन पांच दिन लगते हैं। कोरोना उनमें ज्यादा फैलने की आशंका रहती है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। उन्होंने बताया कि करीब करीब सभी प्रकार के फ्लू के लक्षण एक जैसे ही होते हैं। इसलिए डरें नहीं और न ही दूसरों को डराएं। इस मौसम में किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए मौसमी फलों का सेवन करें। विटामिन सी वाले खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करें। विटामिन सी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की ताकत होती है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इसमपाल सिंह का कहना है कि किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए तुलसी और लौंग का प्रयोग बेहद ही लाभप्रद साबित हो सकता है, जबकि गिलोयवटी या फिर गिलोय का काढ़ा बनाकर पीना हर प्रकार के वायरल को नष्ट कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed