फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM took stock of guldar catch

डीएम ने लिया गुलदार पकड़ने की व्यवस्था का जायजा

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM took stock of guldar catch
मंडावर के ग्राम मोहंडिया के जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए बनाई योजना के बारे में जानकारी लेते ? - फोटो : BIJNOR
डीएम ने लिया गुलदार पकड़ने की व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन

मंडावर। डीएम रमाकांत पांडेय एवं सीडीओ केपी सिंह ने गांव मोहंडिया के जंगल में जाकर गुलदार को पकड़ने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गांव वालों ने बताया कि गुलदार के डर से खेतों में काम भी नहीं कर पा रहे हैं।
डीएम सोमवार को गांव मोहंडिया के जंगल में पहुंचे। उन्होंने एवं सीडीओ ने जंगल में कई किलोमीटर के एरिया में घूमकर व्यवस्था का जायजा लिया। गांव वालों ने बताया कि वह लोग गुलदार के डर से खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं। पशुओं के लिए चारा लाने की भी समस्या हो गई है। डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि मालन नदी के आसपास का पांच किलोमीटर का एरिया चिह्नित किया गया है। इस इलाके में गुलदार की घेराबंदी की जा रही है। डीएफओ ने बताया कि एक दो दिन में ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा। पूरी मुस्तैदी से गुलदार की निगरानी की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए जंगलों में चार पिंजरे लगाए गए हैं। डीएम ने कहा कि गुलदार से अब किसी व्यक्ति की जान को खतरा नहीं होना चाहिए। इस दौरान एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार एवं वन विभाग के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव में दहशत
बेगावाला। गुलदार के आतंक से आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है। गांव शहजादपुर के जंगल में एक जनवरी को गुलदार दिखा था। तब से किसान जंगल में काम करने में पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed