{"_id":"656b6f9ab3de4df81f06b156","slug":"dm-suspended-female-accountant-for-demanding-bribe-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-15193-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रिश्वत मांगने के आरोप में डीएम ने महिला लेखपाल को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रिश्वत मांगने के आरोप में डीएम ने महिला लेखपाल को किया निलंबित
विज्ञापन
- नगीना में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में पीड़ित ने की थी शिकायत
-एसपी ने शिकायत में एक सिपाही के खिलाफ जांच करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना(बिजनौर)। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी नीरज कुमार जादौन ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने के नाम पर 1500 रुपये मांगने के आरोप में डीएम ने महिला लेखपाल को निलंबित कर दिया। उधर, एसपी ने भी एक सिपाही के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए।
शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में 42 शिकायतें दर्ज की गईं। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो गया। रामपुरदास निवासी तिलक राज सिंह ने शिकायत की। बताया कि उसने अपने भतीजे पुरुषार्थ राणा के ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज लगाकर 17 नवंबर को आवेदन किया था। तहसीलदार ने लेखपाल को जांच करके आख्या प्रस्तुत करने के आदेश किए थे। आरोप है कि लेखपाल संध्या राजपूत ने अपनी रिपोर्ट लगाने के नाम पर 1500 रुपये की मांग की। लेखपाल की हठधर्मिता के कारण उनका भतीजा जेईई 2024 का आवेदन नहीं कर पाया। शिकायत सुनने के बाद डीएम ने महिला लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
उधर, सभासद कपिल पवार, बृजमोहन उर्फ बल्ली, रोहित बिश्नोई, राजकुमार, नूर मोहम्मद आदि ने डीएम से नगर पालिका में नियमानुसार प्रति माह बैठक नहीं होने की शिकायत की। तहसील दिवस में एक व्यक्ति ने पुलिस के सिपाही पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जौदान ने सिपाही को फटकार लगाते हुए उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी धीरेंद्र गंगवार, पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।