फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM stopped salary of 11 officers including BSA

Bijnor News: बिजनौरः बीएसए समेत 11 अफसरों का डीएम ने रोका वेतन

Thu, 23 Mar 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
DM stopped salary of 11 officers including BSA
-आईजीआरएस में समयबद्ध निस्तारण न किए जाने पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। आईजीआरएस पर आमजन से प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापरक निस्तारण नहीं करना अधिकारियों पर भारी पड़ा। जिलाकिधकारी उमेश मिश्रा ने बीएसए, ईई, एओ, चार खंड विकास अधिकारी समेत 11 अधिकारियों के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए।


प्रदेश सरकार की ओर से आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए आईजीआरएस शुरू कर रखी है। इसके माध्यम से आम आदमी अपने घर से ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं और विभाग उसका निस्तारण कर आप को सूचना देनी होती है। इस समय सीमा निर्धारित है। जिलाधिकारी व शासन स्तर पर इसकी निगरानी होती है। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर आमजन से प्राप्त होने वाले शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण न किए जाने पर कार्रवाई की। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता नगर पंचायत नगीना, अभिहीत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी अफजलगढ़, धामपुर, नूरपूर एवं मोहम्मदपुर देवमल, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी नूरपुर का माह मार्च 2023 के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed