{"_id":"652199d5175ebe0af6051019","slug":"dm-sp-praised-dios-reprimanded-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-4054-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीएम-एसपी ने सराहा, डीआईओएस ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीएम-एसपी ने सराहा, डीआईओएस ने फटकारा
विज्ञापन
पॉलीथिन उन्मूलन जागरुकता रैली निकाल कर तहसील पहुंची थीं नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं की पॉलीथिन उन्मूलन जागरुकता रैली की डीएम और एसपी ने सराहना की। मगर, शिक्षिकाओं और छात्राओं को डीआईओएस ने बिना अनुमति तहसील पहुंचने पर फटकार लगाई।
प्रधानाचार्य शबाना हाशमी के निर्देश पर शिक्षिका नजमीन और तनवीर खान छात्राओं की रैली के साथ तहसील पहुंचकर डीएम अंकित अग्रवाल, एसपी नीरज कुमार जादौन, एसडीएम संजय कुमार, सीओ गजेंद्र पाल सिंह सहित अधिकारियों को कपड़े से बने थैले वितरित किए। डीएम और एसपी ने पॉलीथिन उन्मूलन जागरुकता अभियान की सराहना की।
इससे पूर्व रैली के साथ तहसील पहुंची छात्राओं की आवाज सुनते ही डीआईओएस रामाज्ञा कुमार तत्काल ड्वाकरा हाॅल से बाहर आए। उन्होंने छात्रों और शिक्षिकाओं को बिना अनुमति के रैली लेकर आने पर फटकार लगाई। शिक्षिकाओं ने बताया कि प्रधानाचार्य के निर्देशन में पर्यावरण जागरूकता के लिए स्कूल की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
रैली में आफरीन, हफ्सा, शैबीनाज, उमरा, नमरा, एतेहशाम, सादिया, गुलिस्ता, जैनब, तायबा, तूबा, मंतशा, परी आदि छात्राओं ने रैली में भाग लिया।