फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM listened to the problems, solved five

Bijnor News: डीएम ने सुनीं समस्याएं, पांच का कराया समाधान

Sat, 07 Oct 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
DM listened to the problems, solved five
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीएम और एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। 42 शिकायतों में पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसपी नीरज जादौन ने एसडीएम संजय कुमार, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार प्रीति सिंह की मौजूदगी में फरियादियों को सुना। राजस्व विभाग की 19, विकास की चार और पुलिस की तीन शिकायतों सहित 42 शिकायतों में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीडीओ रचना गुप्ता, पीडी ज्ञानेश्वर त्यागी, सीएमओ वीके गोयल, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, बीएसए जयकरण यादव, एक्सईएन योगेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सार्थक चावला आदि उपस्थित रहे।

डीएम और एसपी ने राजस्व और पुलिसकर्मियों को चेताया
नजीबाबाद। डीएम अंकित अग्रवाल ने अधिकारियों को 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसुनवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग से अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। दो समुदाय के बीच भूमि और अन्य विवादों को गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने भूमि, चकरोड़ आदि विवादों को पुलिस और राजस्व कर्मियों से सामूहिक प्रयास के साथ निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख ने स्कूल निर्माण ठप होने की उठाई मांग
नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने बीरूवाला में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवन निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष से ठप होने का मुद्दा उठाया। डीएम को मांग पत्र सौंपकर बालिका इंटर कॉलेज निर्माण कार्य ठप होने की जांच कराने और तत्काल भवन निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed