{"_id":"5da769898ebc3e0164408b30","slug":"dm-inspects-cow-conservation-center-bijnor-news-mrt4489160121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम छाछरी टीप में गौशाला का निरीक्षण करते डीएम रमाकांत पांडेय।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने किया गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण
छाछरीमोड़। डीएम रमाकांत पांडेय और सीडीओ प्रवीण मिश्र ने गांव छाछरीटीप के पास बन रहे वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार कर 15 दिन के अंदर संरक्षण केंद्र में गोवंश रखने के निर्देश दिए।
गांव छाछरीटीप में 1.20 करोड़ की लागत से वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। डीएम और सीडीओ ने बुधवार को इसका निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि टीनशेड के अंदर पशु बांधने के लिए अभी हुक नहीं लगाए गए हैं। एक शेड में ईंटों के ऊपर फर्श किया गया है, तीन शेड में नहीं। डीएम ने हुक लगाने और सभी जगह फर्श करने के निर्देश दिए। चारा खिलाने वाली चरही में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं मिली। डीएम ने सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशाला के चारों ओर तारबाड़ी करने के निर्देश दिए। डीएम ने केंद्र के लिए रास्ता चिह्नित करने और निर्माण कार्य में लगी मिट्टी को उठाने से हुए गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, बीडीओ हल्दौर नरेंद्रपाल सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।