{"_id":"6ae8ea3227674efff100b3ff","slug":"ganga-expressway-deliberations-underway-on-securing-consensus-among-upeida-and-officials-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-194562-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : यूपीडा और अफसरों में सहमति लेने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : यूपीडा और अफसरों में सहमति लेने पर मंथन
विज्ञापन
- यूपीडा ने सोमवार को समझाया, किसानों से लेने होंगे सहमति पत्र
-बिजनौर, चांदपुर, नजीबाबाद की तहसील टीम साध रही किसानों से संपर्क
-सहमति के बाद ही हो जाएंगे किसानों की जमीन के बैनामे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन के बैनामे के मामले फिलहाल सहमति पत्र के इंतजार में रुके हुए हैं। सोमवार को यूपीडा ने बिजनौर के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें पहले चरण में किसानों से सहमति लेने पर मंथन हुआ। यूपीडा की ओर से इसी सप्ताह बैनामे शुरू कराने के निर्देश भी अफसरों को दिए गए।
गंगा एक्सप्रेसवे अमरोहा से हरिद्वार तक बनाया जा रहा है। जिले की तीन तहसीलों चांदपुर, बिजनौर और नजीबाबाद के 109 गांवों से होकर हरिद्वार तक पहुंचेगा। इसकी लंबाई जिले में 56 किमी रहेगी। इन गांवों की करीब 1058.44 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके एवज में आठ हजार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। अब तक सभी आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है। साथ ही संपत्तियों का मूल्यांकन का काम भी पीडब्ल्यूडी ने पूरा कर लिया है।
सोमवार को प्रशासन और यूपीडा के अधिकारियों की बैठक में बैनामों से पहले सहमति का मुद्दा उठा। इसमें बैनामे शुरू करने से पहले किसानों के सहमति पत्र लेने के निर्देश यूपीडा की ओर से दिए गए। एडीएम शरदपाल सिंह ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है। तहसीलों की टीम किसानों से सहमति लेने का काम करेगी। प्रयास है कि दिवाली से पहले बैनामे कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाए।
विज्ञापन
कृषि श्रेणी में सर्किल रेट का चार गुना मिलेगा मुआवजा
आपत्तियों के निस्तारण के साथ ही यूपीडा दर निर्धारण का कार्य कर रहा है। इसके लिए चार श्रेणियों में मुआवजा दिया जाएगा। इसमें कृषि में चार गुना, आवासीय में दो गुना मुआवजा मिलेगा। वहीं, प्रशासन ने सरकारी जमीन, चकरोड सहित अन्य जमीन के दस्तावेज भी जुटा लिए हैं।
-- --
चौकपुरी से विदुरकुटी के लिए लिंक रोड बनाने की मांग
ग्राम बल्दिया निवासी डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि हमने सांसद चंदन चौहान को पत्र दिया है। इसके अलावा सीएम को भी पत्र भेजा है। अभी उलेढ़ा से विदुरकुटी के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के लिए लिंक रोड बनाने की योजना है। इससे जिले के लोगों को ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। पत्र भेजकर मांग की गई है कि गोलबाग के पास चौकपुरी पर गंगा एक्सप्रेसवे का जंक्शन बनाया जा रहा है। यहां से विदुरकुटी के लिए लिंक रोड बननी चाहिए। इससे गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी एक किमी कम हो जाएगी। इससे बिजनौर के लिए एक रिंग रोड का काम करेगा।
बिजनौर के बहुत बड़े क्षेत्रफल के हिसाब से रिंग रोड में इसका बहुत बड़ा हिस्सा कवर हो जाएगा। मुरादाबाद बिजनौर हाईवे से सीधे विदुरकुटी का संपर्क हो जाएगा। भविष्य में विदुर कुटी को सड़क एवं पुल द्वारा रामराज से जोड़ने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे विदुर कुटी आने वाले पर्यटकों की दिल्ली, मेरठ से दूरी 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। हमने इस मांग को उठाने के लिए चार लोगों की टीम बनाई है। इसमें सेवानिवृत्त आईपीएस सुधीर कुमार, सेवानिवृत्त आईएएस ओमप्रकाश सिंह, सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह भी शामिल है।