Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Condition of 373 roads in the district improved; they will be made pothole-free.

Bijnor News: जिले में 373 सड़कों की सुधरी हालत, किया जाएगा गड्ढा मुक्त

Tue, 03 Nov 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Condition of 373 roads in the district improved; they will be made pothole-free.
-बरसात में बदहाल हो चुकी सड़कों के लिए मिला बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बरसात में बदहाल हो चुकी सड़कों की अब हालत सुधरने वाली है। दरअसल 373 सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। साथ ही 40 सड़कों की विशेष मरम्मत होनी है।
इस बार देर तक चली बरसात ने सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया। शहर से लेकर गांव देहात तक की सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए। गड्ढों की वजह से राहगीरों का सफर मुश्किल होता है। कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। बिजनौर की चक्कर रोड पर भी कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। शादीपुर-किरतपुर रोड के हालत खस्ताहाल है। बिजनौर नगीना मार्ग पर बीकेआइटी तक सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए थे।
विज्ञापन

बिजनौर लोनिवि खंड की 373 सड़कों की 581 किमी दूरी तक गड्ढा मुक्त करने के लिए फिलहाल 3.42 करोड़ का बजट जारी हो चुका है। इसके साथ ही 40 सड़कों की विशेष मरम्मत होनी है। करीब 31 किमी लंबाई में सड़कों की विशेष मरम्मत होनी है। इसके लिए 11 करोड़ का बजट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
जिले में 373 सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है। जल्द ही काम चालू कर दिया जाएगा। शास्त्री चौक से वीकेआईटी तक सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण होने लगेगा। - हेमंत प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed