फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM inspected development block office Haldore

डीएम ने किया विकास खंड कार्यालय हल्दौर का निरीक्षण

Fri, 06 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM inspected development block office Haldore
डीएम ने किया विकास खंड कार्यालय हल्दौर का निरीक्षण
विज्ञापन

हल्दौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने विकास खंड कार्यालय, सीएचसी एवं थाने पहुंचकर अभिलेखों की जांच की और विकास कार्यों का जायजा लिया।
शुक्रवार शाम लगभग तीन बजे जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव, सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों को नियमित वेतन दिए जाने, मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल पर की गई शिकायतों का निस्तारण करने संबंधी एनआरएलएम एवं आईटीआरएस से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारी उपस्थित पंजिका की भी जांच की।

उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों अभिलेखों में दर्ज रिकॉर्ड का जायजा लिया। डीएम ने विकास खंड अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर केंद्र प्रभारी डॉक्टर मदनपाल सिंह से जननी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना, इंद्रधनुष टीकाकरण 0.2 की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी ने डीएम से कस्बा झाला, गांव सोतखेडी़, जलाउद्दीनपुर में इंद्रधनुष 0.2 टीकाकरण का कुछ परिवारों द्वारा किए गए विरोध की जानकारी दी। डीएम ने एसीएमओ एसके निगम को उस क्षेत्र में टीकाकरण का विरोध कर रहे लोगों को समझाकर टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने थाने पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। उन्होंने बेहतर सफाई व्यवस्था देखकर थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा की सराहना की। इस अवसर पर सीडीओ कांता प्रसाद, एडीओ पंचायत अनिल कुमार, फार्मेसिस्ट कपिल शर्मा, सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed