{"_id":"6116b4198ebc3ee08a63bbca","slug":"dm-arrived-to-know-the-condition-of-the-freedom-fighter-admitted-in-the-hospital-bijnor-news-mrt551773514","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती स्वतंत्रता सेनानी का हाल जानने पहुंचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भर्ती स्वतंत्रता सेनानी का हाल जानने पहुंचे डीएम
विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ आनंद भाई का हालचाल पू
- फोटो : BIJNOR
अस्पताल में भर्ती स्वतंत्रता सेनानी का हाल जानने पहुंचे डीएम
बिजनौर। काफी दिनों से बीमार चल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। खबर मिलते ही जिलाधिकारी उनका हाल जाने जिला अस्पताल में पहुंचे और सीएमएस सहित अन्य चिकित्सकों को ठीक प्रकार से इलाज करने के निर्देश दिए।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी आनंद प्रकाश गुप्ता (90 वर्ष) का स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ भी देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा। परिजनों के अनुसार वे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें सेप्टिसीमिया सहित कई गंभीर बीमारियां होने के कारण उनका गाजियाबाद के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां के चिकित्सकों के हाथ खड़े करने पर परिजन उन्हें बिजनौर लेकर आ गए।
मामला जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के संज्ञान में आने पर उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस सहित अन्य चिकित्सकों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद प्रकाश गुप्ता को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्राइवेट डॉक्टरों को भी बुलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वे परिजनों की हर संभव मदद करेंगे।