फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM angry for not paying compensation

क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं करने पर डीएम नाराज

Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM angry for not paying compensation
क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं करने पर डीएम नाराज
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने खरीफ सीजन 2022 में अतिवृष्टि से फसलों की क्षति की क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं होने पर बीमा कंपनी पर नाराजगी प्रकट की। साथ ही बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में वाहनों के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार कराएं। यह बात डीएम उमेश मिश्रा ने सोमवार को महात्मा विदुर सभागार कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जनपद स्तरीय निगरानी समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। डीएम ने कहा कि सभी किसानों को गोष्ठियों के माध्यम से बताएं कि यह योजना स्वैच्छिक है और जिन किसानों को इस योजना में शामिल नहीं होना है, वह अपना फार्म भरकर अपने बैंक में जमा कर दें। इससे पहले बैठक में जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि खरीफ 2022 में 3577 किसानों ने बीमा कराया था। इसमें 2725 ऋणी किसान एवं 852 गैर ऋणी किसान है।

माह अक्टूबर के प्रारंभ में हुई असामायिक अतिवृष्टि के कारण 25 किसानों ने धान फसल की क्षति की सूचना दी, जिसके सत्यापन आदि की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। क्षतिपूर्ति का भुगतान शीघ्र ही कराने का आश्वासन बीमा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दिया गया। नामित बीमा कंपनी इफ्को टोकियो लिमिटेड के प्रतिनिधि शम्मी आलम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक बीके बंसल, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक संजय गुप्ता, उप कृषि निदेशक गिरीशचंद्र ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed