{"_id":"6418b4cb3ad94870ab07ecf7","slug":"dm-angry-due-to-disorder-found-in-sdm-office-bijnor-news-c-14-1-161253-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एसडीएम कार्यालय में मिली अव्यवस्था से डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एसडीएम कार्यालय में मिली अव्यवस्था से डीएम नाराज
Tue, 21 Mar 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में एसडीएम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान एसडीएम से जानकारी लेते डीएम
बड़ौत। एसडीएम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान डीएम को अव्यवस्था मिली। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए पेशकार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की दी है।
सोमवार को डीएम औचक निरीक्षण के लिए तहसील पहुंचे और चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें फाइलों का रख रखाव ठीक नहीं मिला। इस पर उन्होंने सीओ चकबंदी को नई अलमारी क्रय करने के लिए निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व कानूनगो के कार्यालय का निरीक्षण कर सर्विस बुक और पूर्व में कर्मचारियों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि भी देखी, जिसमें प्रतिकूल प्रविष्टि संबंधित कार्मिकों की सर्विस बुक में चस्पा मिली। रिकॉर्ड रूम में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने नायाब तहसीलदार प्रिया गर्ग से पांच साल के पुराने मामलों के संबंध में जानकारी ली और उन्हें समय अवधि में निस्तारित करने का निर्देश दिया। बाद में डीएम ने एसडीएम के पेशकार राजेंद्र कुमार से कार्यालय की सबसे पुरानी फाइल के संबंध में जानकारी ली, लेकिन पेशकार संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए और कार्यालय की फाइलों का रख रखाव भी ठीक नहीं मिला। इस पर डीएम ने पेशकार राजेंद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह, तहसीलदार अमरचन्द वर्मा, नायाब तहसीलदार प्रिया गर्ग शामिल रहे।