फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Divya Prakash and Sachin became PCS officers

क्षेत्र के दो युवा पीसीएस परीक्षा पास कर एसिस्टेंट कमिश्नर तथा एसडीएम बने। जनपद के नाम किया रोशन

Sat, 12 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Divya Prakash and Sachin became PCS officers
दिव्य प्रकाश और सचिन बने पीसीएस अफसर
विज्ञापन

स्योहारा। थाना क्षेत्र के गांव नरावली निवासी स्व. सत्यवीर सिंह सिसौदिया के पुत्र दिव्य प्रकाश ने प्रथम बार में पीसीएस की परीक्षा में 16वीं रैंक लाकर गांव व जनपद का नाम रोशन किया है। वह असिस्टेंट कमिश्नर व्यवसायिक टैक्स बने हैं।
दिव्य प्रकाश ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई ताजपुर, कक्षा 12 तक की पढ़ाई गांव रुपपुर के चौ. मुनवा सिह इंटर कालेज से की। स्नातक व परास्नातक केजीके मुरादाबाद से की। साथ ही उन्होंने नेट की परीक्षा भी पास की। दिव्य प्रकाश के पिता छोटे किसान थे, जिनके पास ढाई बीघा खेती की जमीन थी। वे एक क्रेशर पर मुनीम गिरी करते थे। 10 पूर्व कैंसर से उनकी मौत हो गई। उनकी मां ने गांव के स्कूल में मिडे मिल का खाना बनाने का काम शुरू कर किया और मेहनत करके बच्चों को पढ़ाया। दिव्य प्रकाश की दो बड़ी बहनें सुगम और सुहानी हैं, जिन्होंने एक स्कूल में 500-500 रुपये में पढ़ाया। है। बचपन से ही पढ़ने में तेज दिव्य प्रकाश की पढ़ाई के लिए मां को सवा बीघा जमीन भी बेचनी पड़ी। आज जब दिव्य प्रकाश ने अपनी मेहनत से पीसीएस परीक्षा पास की तो मां व बहनों व चाचा के आंसू झलक आये।
विज्ञापन

वहीं गांव शाहपुर खेड़ी निवासी मास्टर चंद्रपाल सिंह का पुत्र सचिन राजपूत पीसीएस परीक्षा में 49वी रैंक प्राप्त कर एसडीएम बने हैं। सचिन के पिता चंद्रपाल सिंह गांव के ही इंटर स्कूल में अध्यापक हैं। सचिन ने आठवीं तक की गांव में पढाई के बाद नौंवी से 12वीं तक की पढ़ाई सेंट मैरी नूरपुर तथा बीएससी व एमएससी दिल्ली यूनिवर्सिटी से की। अभी वह सीसीएस मेरठ यूनिवर्सिटी से केमस्ट्री में पीएचडी कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्वयं पर नियंत्रण व विश्वास सफलता का मूलमंत्र है। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed