फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diversion will be implemented from 23rd for Tigri and Vidurkuti Ganga bathing fair.

Bijnor News: तिगरी और विदुरकुटी गंगा स्नान मेले के लिए 23 से लागू होगा डायवर्जन

Wed, 22 Nov 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Diversion will be implemented from 23rd for Tigri and Vidurkuti Ganga bathing fair.
बिजनौर में विदुर कुटी के पास गंगा स्नान मेले में बना गेट।
- भारी वाहनों का 23 से 29 नवंबर तक रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन

- हल्के वाहनों के लिए 25 से लागू किया जाएगा डायवर्जन प्लान




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विदुर कुटी गंगा स्नान मेले का शुभारंभ होने में एक ही दिन बाकी बचा है। वहीं, अमरोहा के तिगरी में मेला गुलजार होने लगा है। ऐसे में पड़ोसी जनपदों से तालमेल बनाकर बिजनौर पुलिस ने यातायात का खाका तैयार किया है। जिले की सड़कों पर भारी वाहनों के लिए 23 नवंबर से यातायात डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा, जो 29 नवंबर तक बना रहेगा। उध, हल्के वाहनों का डायवर्जन 25 नवंबर से लागू होगा, जो 27 नवंबर तक चलेगा।
विदुरकुटी के पास गंगा स्नान मेले का उद्घाटन 23 नवंबर को विधिवत रूप से किया जाएगा। इस मेले में लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। उधर, अमरोहा के तिगरी में भी विशाल गंगा मेला आयोजित हो रहा है। ऐसे में अमरोहा से लेकर मुरादाबाद और बिजनौर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ना लाजिमी है। इसके चलते यातायात को सुचारु रखने के लिए डायवर्जन का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन



- बिजनौर से अमरोहा जाने वाले वाहनों का यह होगा मार्ग
बिजनौर से अमरोहा की ओर से जाने वाली रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली आदि नूरपुर से छजलैट, अगवानपुर बाईपास, बागड़पुर मोड़ होते हुए अमरोहा की तरफ जाएंगे। इसी मार्ग से वाहनों की वापसी भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-नूरपुर से होकर जाएंगे चांदपुर जाने वाले वाहन
बिजनौर से चांदपुर जाने वाले सभी भारी वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, डीसीएम आदि नूरपुर से होते हुए चांदपुर आएंगे और जाएंगे।


-मुरादाबाद से मेरठ का यह रहेगा मार्ग
मुरादाबाद से मेरठ या मुजफ्फरनगर की ओर से जाने वाले निजी वाहन, रोडवेज बस, ट्रक या ट्रैक्टर ट्राली अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर और बिजनौर होते हुए मेरठ की तरफ जा सकेंगे।


-बिजनौर बैराज से होकर निकलेंगे चांदपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन
चांदपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन नूरपुर से होते हुए बिजनौर पहुंचेगे जोकि बिजनौर बैराज, मीरापुर होते हुए मेरठ और दिल्ली की तरफ भेजे जाएंगे।

-मेरठ से बरेली-लखनऊ का रहेगा यह मार्ग
मेरठ से बरेली और लखनऊ की तरफ जाने वाले निजी वाहन, रोडवेज बस, ट्रक आदि वाहन बिजनौर धामपुर और स्योहारा होते हुए मुरादाबाद की तरफ जाएंगे। इसी मार्ग से इन वाहनों की वापसी होगी। -

-ये रहेगा अमरोहा से दिल्ली का रुट
अमरोहा से दिल्ली जाने वाले सभी भारी और हल्के वाहन शिवाला कलां के रास्ते नूरपुर की तरफ आएंगे। इन वाहनों को नूरपुर से सीधे बिजनौर और बिजनौर बैराज तथा मेरठ की तरफ भेजा जाएगा।

--23 नवंबर से भारी वाहनों के लिए बंद हो जाएगा बिजनौर चांदपुर मार्ग
बिजनौर शहर से चांदपुर मार्ग पर सभी भारी वाहन 23 नवंबर से बंद कर दिए जाएंगे। इसी तरफ चांदपुर से धनौरा मार्ग भी पूरी तरह से भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा। नूरपुर से शिवाला कला और नौगावां सादात रोड भी भारी वाहनों के लिए बंद रहेगी।





विदुर कुटी में गंगा स्नान मेला लग रहा है, उधर अमरोहा के तिगरी में भी गंगा स्नान मेला आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में पड़ोसी जनपदों से तालमेल बनाकर ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार कर किया गया है। जिसे 23 और 25 नवंबर से लागू कर दिया जाएगा। - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed