फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District sports talent show

जिलास्तरीय खेलों में दिखाई प्रतिभा

Tue, 25 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
District sports talent show
गुब्बारे उड़ाकर जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  माध्यमिक विद्यालयों की खेलों की तीन दिवसीय जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का उद्घाटन डीएम जगतराज त्रिपाठी ने गुब्बारे व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया। कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनसीसी के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालिकाओं के जूनियर वर्ग में 600 मीटर दौड़ में राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज नांगलसोती की रिबानी, सेंट मेरी मंडावली की फरना व शाबना, चक्का फेंक में सेंट मेरी मंडावली की सुगंती, जीजीआईसी बिजनौर की डॉली, नांगलजट इंटर कॉलेज की रिया, 200 मीटर दौड़ में जीजीआईसी बिजनौर की पल्लवी, सेंट मेरी नजीबाबाद की फरना ने फर्राटे भरी। नांगलजट इंटर कॉलेज की सुहानी, जूनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में नांगलजट इंटर कॉलेज की मोना, मनकुआं की अंजलि, केपीएस बिजनौर की आकांक्षा, 200 मीटर में बालापुर की आकांक्षा, केपीएस बिजनौर की तृप्ति, सेंट मेरी नजीबाबाद की शाबनु, चक्का फेंक में शहबाजपुर, मंडावली की अनीता, मनकुआं की आरिफा, 
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में नांगलजट इंटर कॉलेज की सीमा, केआईसी मंडावली की पिंकी, आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की समरीन ने बाजी मारी।  200 मीटर में चाचा नेहरू स्वामी इंटर कॉलेज की आशिका, आर्य वैदिक इंटर कॉलेज की समरीन, सीडी इंटर कॉलेज की साक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। बालकों के सब जूनियर वर्ग में आरजेपी के अर्जुन, नांगलजट के अंकुल, मनकुआं के आरिफ, 200 मीटर में डीएवी के निखिल, आरजेपी के अर्जुन, सीडी इंटर कॉलेज के अभय, जूनियर वर्ग में 800 मीटर में आरजेपी के आशित ने बाजी मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालापुर के अर्पित व गुलशान, 200 मीटर में आरजेपी के विराट, धामपुर के सुमित, बालापुर के पुरुषोत्तम, चक्का फेंक में डीएवी के शिवांग, आरजेपी के दीपेंद्र, बलराम कुंवर कॉलेज के शिवा ने बाजी मारी।  सीनियर वर्ग में 800 मीटर में हीमपुरदीपा के मोनू, जलीलपुर के संतराम, डीएवी के रिंकू, 200 मीटर में डीएवी के रवि, आरजेपी के माूनू व विद्या मंदिर चांदपुर के सुधांशु क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पर रहे। डीआईओएस डा. अरुण कुमार दुबे ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान एडीआईओएस सत्यवीर सिंह, अशोक गौतम, संयोजक डा.आरके त्यागी व संगीता गुप्ता, सुरेशचंद्र शर्मा, सुनीति त्यागी, खान जफर सुल्तान, गिरिराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजुल त्यागी के अलावा कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed