फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District received 89 negative reports

जिल को प्राप्त हुईं 89 नेगेटिव रिपोर्ट, 38 पुलिसकर्मी शामिल

Thu, 23 Apr 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
District received 89 negative reports
बिजनौर। जिले में बृहस्पतिवार को 89 और रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई हैं, इनमें नहटौर थाने के 38 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट नेगटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और अन्य पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है। सीएमओ के मुताबिक अभी हाल ही में नहटौर थाने के एक दरोगा के कोरोना पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर नहटौर थाने के ही 38 अन्य पुलिसकर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

नहटौर थाना क्षेत्र के ही एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव आने पर थाने के दरोगा साथी पुलिसकर्मियों के साथ तीनों पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटीन कराने वाली टीम में शामिल थे। इसके बाद दरोगा ने स्वेच्छा से अपनी कोरोना की जांच कराने की इच्छा प्रकट की थी। दरोगा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में उन्हें कोविड-19 की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर नहटौर थाने के 38 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए थे। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बुधवार को नहटौर थाने को सील कर दिया गया था। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार बृहस्पतिवार को कुल 89 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव हैं। उन्होंने बताया कि इनमें नहटौर थाने के 38 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed