फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Panchayat President will be of alliance: Former Minister of State

जिला पंचायत अध्यक्ष गठबंधन का ही होगा: पूर्व राज्यमंत्री

Wed, 09 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President will be of alliance: Former Minister of State
जिला पंचायत अध्यक्ष गठबंधन का ही होगा: पूर्व राज्यमंत्री
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि जनपद बिजनौर में जिला पंचायत अध्यक्ष गठबंधन का बनने के लिए जा रहा है। जिले में कुल 56 जिला पंचायत सदस्य हैं। इनमें से 40 से ज्यादा सदस्य उनके साथ हैं। जो सत्ता पक्ष के धन और बाहुबल के दबाव में आने वाले नहीं हैं। साल 2022 में सपा की बहुमत से सरकार आने वाली है।

सपा कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई कार्यकर्ता बैठक में पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की पूरी तरह से हवा निकल गई है। प्रदेश की सरकार ने सपा राज में हुए कामों का ही फीता काट कर वाहवाही लूूटने का प्रयास किया है। प्रदेश में किसी भी जिले में शिक्षा, चिकित्सा और सड़कों व पानी के नाम पर कुछ नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराकर सपा के लिए समर्थन मांगने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सपा से अपने कार्यकाल में पिछले एक दशक से अल्प मानदेय पर प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित कराकर उनका सहायक शिक्षक पद पर समायोजन कर दिया गया था। पर इस सरकार ने बदले की भावना से शिक्षामित्रों का कोर्ट में सही से पैरवी न कर समायोजन रद्द करा दिया। इस मौके पर लालबहादुर चौहान, नवनीत चौहान, कुशलपाल सिंह, उदल सिंह, लोकेश शर्मा, अमित, मुदित गुप्ता, नसीम राणा, कपिल राजेद्र सिंह, फिरोज, महताब, महेश, सलाउद्दीन, अरमाल अली प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed