फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District industry brothers meet in Bijnor

उद्योगों को बढ़ावा देने को बनाएं कार्ययोजना:डीएम

Thu, 25 Feb 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
District industry brothers meet in Bijnor
बिजनौर विकास भवन में उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित करते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : BIJNOR
उद्योगों को बढ़ावा देने को बनाएं कार्ययोजना: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने नगीना में उद्यमी की जमीन पर अवैैध कब्जा करने के मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले का वातावरण व जलवायु नए उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकुल है। दो राष्ट्रीय राज मार्ग जिले सेे गुजरने के कारण परिवहन की उचित सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने उपायुक्त उद्योग अमिता वर्मा को औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

विकास भवन में जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए गंभीर है। उद्योग प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही हैं। डीएम ने सभी अफसरों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराने के निर्देश दिए। एमएसएमई के वार्षिक क्रेडिट प्लान की समीक्षा करते हुए जिला अग्रणी बैक प्रबंधक को 832.62 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए। औद्योगिक इकाईयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, एकल मेज में लंबित मामलों, विद्युत भार स्वीकृति, अवमुक्ति के मामलों, डीआरआई स्कीम के अंतर्गत माइक्रो इकाईओं को दिये गये ऋण, एक जनपद एक उत्पाद योजनांतर्गत ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, जैम पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने सीएफसी के संबंध में भी उद्यमियों, व्यापारियों से चर्चा की। बैठक में सीडीओ केपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed