फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District illuminated by lights on Deepawali

दीपावली पर रोशनी से जगमगाया जिला

Sat, 26 Oct 2019 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
District illuminated by lights on Deepawali
दीपावली पर रोशनी से जगमगाया जिला
विज्ञापन

बिजनौर। छोटी दीपावली पर भी बाजार में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। बाजार में उपभोक्ताओं ने दिनभर जमकर खरीदारी की। बाजार में उपभोक्ताओं की भीड़ की वजह से जाम लगा रहा। उपभोक्ताओं ने बाजार में जमकर गिफ्ट खरीदे और एक दूसरे को गिफ्ट दिए। बाजार में बंदनवार आदि के सामानों की भी खूब बिक्री हुई। शाम होते होते पूरा जिला रोशनी जगमग हो गया।

धनतेरस पर बाजार में देर रात तक उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। रात 12 बजे के बाद तक भी उपभोक्ता बाजार में लगे रहे। छोटी दीपावली की चमक भी उपभोक्ताओं ने फीकी नहीं होने दी। छोटी दीपावली पर भी शनिवार को उपभोक्ता बाजार में जमे रहे। बाजार में गिफ्ट आइटम की दुकानों पर सुबह से ही उपभोक्ता आने शुरू हो गए। क्रॉकरी की शनिवार को भी बंपर सेल हुई। दीपावली पर उपहार में देने के लिए क्रॉकरी उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनी रही। इसके अलावा देवी-देवताओं की मूर्तियां भी खूब बिकीं। दीपावली पर मिट्टी के दीयों की इस बार बिक्री पहले से बढ़ी रही। मिट्टी के दीयों की खूब बिक्री हुई। मिठाई, मेवे आदि भी खूब बिके। प्रतिष्ठानों पर शाम के समय व्यापारियों ने लक्ष्मी पूजन किया। व्यापारियों ने दुकानों के बाहर दीये भी सजाए। घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर झालरें जगमगाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed