फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District got 23 thousand doses of vaccine, vaccination started

जिले को मिली वैक्सीन की 23 हजार डोज, टीकाकरण शुरू

Fri, 02 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
District got 23 thousand doses of vaccine, vaccination started
बिजनौर। जिले में आए दिन वैक्सीन खत्म होने से टीकाकण अभियान प्रभावित हो रहा है। दो दिन पहले वैक्सीन खत्म हो गई थी। जिसके चलते अब फिर से स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 23 हजार डोज मिली है। वैक्सीन की सभी डोज को जिला मुख्यालय से सीएचसी, पीएचसी पर भेज दिया गया गया है।
विज्ञापन

स्वस्थ विभाग की ओर से जिले में 20,27,926 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। लेकिन अभी तक 3,78,685 लोगों को ही बूस्टर डोज लगी है। जो कुल लक्ष्य का 18.7 प्रतिशत है। टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने का एक कारण वैक्सीन का कम मिलना भी है। जैैसे ही टीकाकरण रफ्तार पकड़ता है, वैक्सीन खत्म हो जाती है। जिसके चलते फिर से टीकाकरण सुस्त हो जाता है। लगातार यह समस्या बनी हुई है। हालांकि अब जिले को वैक्सीन की 23 हजार डोज मिली है। कोविशील्ड की 10 हजार, कोवैक्सीन की आठ हजार और कार्वेबैक्स वैक्सीन की तीन हजार डोज मिली हैं। वैक्सीन मिलने के बाद स्वस्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी और पीएचसी को डोज भेज दी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिर से टीकाकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यालय से वैक्सीन की कम डोज मिल रही हैं। जिसके चलते आए दिन जिले में वैक्सीन खत्म हो रही है। इससे टीकाकरण अभियान भी प्रभावित है। हालांकि अभी वैक्सीन की 23 हजार डोज मिल गई हैं। .....डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed