{"_id":"616c69b3f2b17b1e8427152f","slug":"dirt-spread-in-the-new-areas-that-joined-the-municipality-bijnor-news-mrt5610850102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्रों में फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्रों में फैली गंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्रों में फैली गंदगी
बिजनौर। 13 गांवों की आबादी को पालिका की सीमा में शामिल हुए साल भर हो चुका है, लेकिन अभी तक हालात नहीं बदले हैं। पालिका के पुराने क्षेत्रों में प्रतिदिन कूड़ा उठ रहा है, वहीं नए इलाकों में तीसरे दिन सफाई कर्मी पहुंचते हैं। जिससे पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है।
दिसंबर 2020 में बिजनौर पालिका की सीमा का विस्तार किया गया था। चक्कर रोड के अंदर की पूरी आबादी पालिका की सीमा में शामिल हुई। यह 13 गांवों की 78 हजार आबादी नगर पालिका का हिस्सा बन चुकी है। सभी ग्राम पंचायतों को खत्म कर दिया गया। जिसके चलते यहां प्रधान पद के चुनाव भी नहीं हुए। पंचायतें खत्म हुई तो पंचायती राज विभाग की ओर से लगे सफाईकर्मियों को हटा लिया गया था। उम्मीद थी कि अब पालिका के सफाई कर्मी नई आबादी की साफ सफाई रखेंगे। हालांकि ऐसा हर रोज नहीं हो रहा है। तीसरे दिन इस आबादी के मोहल्लों में सफाई कर्मी पहुंचते हैं। जबकि पालिका के पुराने क्षेत्र में हर रोज सफाई हो रही है।
नहीं कोई आवाज उठाने वाला
पालिका में शामिल हुई 78 हजार की आबादी के पास कोई अपना सभासद नहीं हैं। क्योंकि सीमा विस्तार से पहले पालिका का चुनाव हुआ था। अब पालिका बोर्ड में नई आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाला भी कोई नहीं है। शायद इसी वजह से समस्याएं बनी हुई हैं। पुराने वार्डों में जो सभासद हैं, वो शायद अपने अपने वार्ड की समस्याओं पर ही ध्यान देते होंगे। बता दें कि सीमा विस्तार से पहले पालिका के पास 300 सफाई कर्मी थे, बाद में केवल 22 बढ़ाए गए हैं। सफाई कर्मियों का टोटा भी कहीं न कहीं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में रोड़ा बन रहा है।
विज्ञापन
ये गांव हुए हैं शामिल
रसूलपुर पिरथी, रशीद पुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, फतहपुर नौआबाद, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, लड़ापुरा, रामपुर बकली, तैमूरपुर दीपा, शहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, फरीदपुर काजी, कस्बा बिजनौर को नगरपालिका बिजनौर में शामिल किया गया है।
सीमा विस्तार के बाद 22 सफाई कर्मचारी रखे गए हैं। अब क्षेत्रफल बढ़ा है, जिसके लिए अगले दो सप्ताह में ही टेंडर निकालकर आउट सोर्सिंग पर 200 सफाई कर्मियों की भर्ती की जानी है। जिसके बाद स्थिति में सुधार हो जाएगा।
- मनोज कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका बिजनौर।