फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dilapidated power lines of agricultural nutrient feeder will be replaced, work started

Bijnor News: कृषि पोषक फीडर की बदली जाएगी जर्जर विद्युत लाइनें, कार्य शुरू

Fri, 10 May 2024 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated power lines of agricultural nutrient feeder will be replaced, work started
किसानों को बिजली कटौती की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन



नांगलसोती। सौफतपुर बिजली घर से जुड़े किसानों को बार-बार ट्रिपिंग के कारण बिजली कटौती की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। विद्युत निगम ने कृषि पोषक फीडर की जर्जर लाइनों और खंभों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया है।
नांगलसोती क्षेत्र के सौफतपुर बिजली घर से हरचंदपुर, सौफतपुर, महमसापुर, कृषि पोशक फीडर के माध्यम से खेतों की सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। विद्युत लाइन व खंभे कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण किसानों को आए दिन ट्रिपिंग के कारण बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कटौती होने से किसानों का फसलों की सिंचाई कार्य प्रभावित है।
विज्ञापन

किसानों ने बिजली कटौती के विरोध में एक सप्ताह पूर्व धरना भी दिया था। सौफतपुर बिजलीघर के अवर अभियंता ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जर्जर लाइन व खंभों का सर्वे कराया गया था। बुधवार से जर्जर विद्युत लाइन और खंभे बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने लाइन बदले जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर किसानों से सहयोग से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदली जाएंगी जर्जर विद्युत लाइन
सौफतपुर बिजलीघर के जेई ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि हरचंदपुर फीडर पर 2.8 किलोमीटर, सौफतपुर पर 4.5 किलोमीटर और महमसापुर पर 5.5 किलोमीटर जर्जर विद्युत लाइन बदली जाएगी। क्षत्रिग्रस्त खंभों की जगह नए खंभे लगाए जाएंगे, जिससे किसानों को बार-बार ट्रिपिंग व बिजली कटौती से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed