फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diguldar and two cubs in the forest of Shergarh

Bijnor News: शेरगढ़ के जंगल में दिखा गुलदार और दो शावक

Mon, 05 Jan 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Diguldar and two cubs in the forest of Shergarh
अफजलगढ़। गांव शेरगढ़ के जंगल में किसान छत्रपाल सिंह के खेत में लगातार कई दिनों से एक ही स्थान पर गुलदार, दो शावक के साथ नजर आ रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को शीघ्र पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव से पश्चिम दिशा में छत्रपाल सिंह का खेत और वहीं ट्यूबवेल है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत के पास खड़ी झाड़ियों में गुलदार व दो शावकों के साथ दिखाई दे रहा है। ग्रामीण खासकर महिला व बच्चे खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। गनीमत है कि गुलदार ने किसी पर हमलावर नहीं किया है। ग्रामीण सोनू कुमार, जयपाल सिंह, अनुज कुमार, धर्म सिंह, वीर सिंह, नेतराम सिंह व मुकेश कुमार आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने गश्त बढ़ाने तथा ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed