फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Digambar Singh, Youth State President of Kisan Union

राजनीतिक व्यक्ति को न मंच मिलेगा, न माइक : दिगंबर सिंह

Sun, 31 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Digambar Singh, Youth State President of Kisan Union
बिजनौर में आईटीआई में किसानों की पंचायत के लिए ट्रैक्टर से मैदान की सफाई करते किसान। - फोटो : BIJNOR
राजनीतिक व्यक्ति को न मंच मिलेगा, न माइक : दिगंबर सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसान सम्मान महापंचायत में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को मंच और माइक नहीं दिया जाएगा। बेहतर होगा कि राजनीतिक व्यक्ति घर पर ही रहें और संसद, विधानसभा में किसानों की आवाज उठाएं। कोई महापंचायत में आना चाहता है तो केवल किसान बनकर आए।

आईटीआई के मैदान में प्रेसवार्ता में दिगंबर सिंह ने कहा किसान अगर एमएसपी पर फसल खरीद के लिए कानून और किसान विरोधी कानूनों को वापस करने की मांग कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। गाजीपुर बार्डर पर भाजपा के दो विधायकों ने अपने गुंडों के साथ मिलकर किसानों से मारपीट की। किसानों की लड़ाई भाजपा या सरकार से नहीं बल्कि उसकी व्यवस्था से है। अब सरकार किसानों को देशद्रोही बताकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता खुद को कितना ही मजबूत समझें अगर किसान चाहेंगे तो वे उनके गांवों में नहीं घूस सकते हैं। सत्ता में रहते हुए किसानों की अनदेखी करने वाले राजनीतिक दल अब किसानों के आंदोलन का सहारा अपनी राजनीति चमकाने के लिए ले रहे हैं। अब लड़ाई किसान के अस्तित्व पर आ गई है। अगर यह आंदोलन विफल हो गया तो अगले 20 सालों तक किसानों का कोई आंदोलन सफल नहीं होगा। सोमवार को होने वाली महापंचायत के लिए किसी किसान को न तो विशेष निमंत्रण दिया गया है और न ही आने से रोका जाएगा। यह हर किसान का आंदोलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed