{"_id":"613b9ae28ebc3eb2691a5f59","slug":"dig-taught-the-lesson-of-duty-to-the-soldiers-bijnor-news-mrt5556475121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने सिपाहियों को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने सिपाहियों को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ
विज्ञापन

नूरपुर। डीआईजी शलभ माथुर ने नूरपुर थाने का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। शुक्रवार की दोपहर एक बजे थाने पहुंचे डीआईजी ने सबसे पहले महिला सिपाहियों से बात करके मिशन शक्ति अभियान की जानकारी ली। उन्होंने महिला आरक्षियों की बीट बुक में रोजाना की कार्ययोजना दर्ज देखकर उन्हें शाबाशी दी।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा को सभी सिपाहियों की बीट बुक का समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने के सिपाहियों से उनके कर्तव्य पूछे तो कोई भी सिपाही ढंग से नहीं बता पाया। इसके बाद डीआईजी ने सिपाहियों को उनके कर्तव्यों का पाठ पढ़ाते हुए जनता से मधुर व्यवहार करने व अपनी अपनी बीट के सम्मानित नागरिकों से संपर्क कर क्षेत्र में होने वाली छोटी से घटनाओं पर नजर रखने को कहा। ग्राम प्रहरियों से उनकी परेशानी के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक को माह में एक बार ग्राम प्रहरियों की बैठक लेकर ग्राम सुरक्षा समिति को सक्रिय करने के निर्देश दिए। दरोगाओं को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों, जेल से जमानत पर छूटे बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों पर नजर रखने के निर्देश दिए। डीआईजी ने अपने साथ आए ट्रेनी आईपीएस सागर जैन के साथ परिसर में पौधरोपण किया। इससे पहले एसपी धर्मवीर सिंह व एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने थाने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।