फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Difficulty breathing due to foul odor

कूडे़ से उठती दुर्गंध के कारण सांस लेना भी मुश्किल

Thu, 13 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Difficulty breathing due to foul odor
कूडे़ से उठती दुर्गंध के कारण सांस लेना भी मुश्किल
विज्ञापन

मंडावर। मंडावर-इनामपुरा मार्ग पर नगर पंचायत की ओर से डलवाए जा रहे कूड़े की दुर्गंध के कारण राहगीरों का मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया है। पशुओं के मर जाने पर नगरवासी भी खुले में ही उन्हें फेंककर चले जाते हैं। गंदगी के अंबार और जानवरों के शवों से उठती दुर्गंध के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

मंडावर नगर पंचायत ने मंडावर-इनामपुरा मार्ग को डंपिंग मैदान में तब्दील कर दिया है। नगर पंचायत सालों से नगर का कूड़ा निकलवाकर इसी स्थान पर डलवा रही है। इस कारण रास्ते के दोनों तरफ कई मीटर तक कूड़े का अंबार लग गया है। नगरवासी भी अपने पशु या जानवरों के मार जाने पर उनके शव यहीं पर खुले में डालकर चले जाते हैं। जो महीनों तक यहीं पर सड़ते रहते हैं। जानवरों के शव और गंदगी की ढेर से उठती दुर्गंध ने हवा को दूषित कर दिया है। राहगीरों का रास्ते से गुजरना दूभर हो गया है। कूड़े का निस्तारण करने के लिए नगर पंचायत की ओर से कूड़े के ढेर में आग लगवा दी जाती है। आग में जलकर पॉलिथीन का जहरीला धुआं क्षेत्र की हवा को बेहद जहरीला बना देता है। कूडे़ के इन ढेरों से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक हाईस्कूल भी है। यहां स्कूल के बच्चे इसी दुर्गंध में पढ़ने को मजबूर हैं। गंदगी के ढेर में मच्छर पनप रहे हैं, जो नगरवासियों को बीमारी बांट रहे हैं। नगर पालिका की ईओ गार्गी त्यागी से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत का अलग डंपिंग मैदान है। उसी में कूड़ा डलवाया जाता है। यदि यहां पर कूड़ा डाला जा रहा है तो इसे दिखवाया जाएगा। संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed