फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Difficult to cultivate with elephant terror

हाथियों के आतंक से खेती करना मुश्किल

Wed, 28 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Difficult to cultivate with elephant terror
हाथियों के आतंक से खेती करना मुश्किल
विज्ञापन

हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांवों में हाथियों के आतंक से किसानों का खेती करना मुश्किल हो गया है। किसान फसलों को बचाने के लिए रात में खेतों में डेरा डालकर रह रहे हैं। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव भगौता, शाह नगर कुराली, रामनगर गोसाई, इनायतपुर आदि गांव में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। फसलों को बचाने के लिए किसान रात को खेतों पर डेरा डाले हुए हैं। शाहनगर कुराली निवासी कृपाल सिंह, मोहन सिंह, जयपाल सिंह, सत्यपाल सिंह आदि किसानों ने बताया कि सोमवार रात हाथियों के झुंड ने खेतों में खड़ी गन्ने व गेहूं की 10 बीघा फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। वन क्षेत्र में पानी की व्यवस्था न होने के कारण हाथी राम गंगा बैराज के पाेंड क्षेत्र में पानी की तलाश में आ रहे हैं। उसी दौरान फसलों को रौंदकर नष्ट कर देते हैं। वन विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा। वनों में वन्य जीवों के पानी पीने की कोई मजबूत व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों का खेती करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि वन क्षेत्र में तीन वाटरफॉल बने हुए हैं। जिनमें पर्याप्त मात्रा में पानी है। इस वर्ष हाथियों का मूवमेंट वनों से निकल कर आबादी क्षेत्र की ओर से ज्यादा हो रहा है। हाथियों को रोकने के लिए जंगलों में टीम को लगा रखा है। सूचना पर टीम तुरंत किसानों की सहायता के लिए पहुंच जाती है। किसानों के सहयोग से हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों की फसलों का मूल्यांकन करा कर मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed