फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhela village shown in Eco Sensitive Zone, revealed by RTI

ढेला गांव इको सेंसेटिव जोन में दर्शाया, आरटीआई से हुआ खुलासा

Sat, 11 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dhela village shown in Eco Sensitive Zone, revealed by RTI
ढेला गांव इको सेंसेटिव जोन में दर्शाया, आरटीआई से हुआ खुलासा
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क प्रशासन ने ढेला गांव को इको सेंसेटिव जोन में दर्शाया है। यह खुलासा आरटीआई में मांगी गई सूचना से हुआ। ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने पार्क के अधिकारियों से मांग की है कि गांव को राजस्व गांव में ही बने रहने दिया जाए। उसे इको सेंसेटिव जोन से बाहर किया जाए।
किसान संघर्ष समिति के सह संयोजक महेश जोशी ने बताया कि उन्होंने कार्बेट टाइगर रिजर्व के कार्यालय से सूचना के अधिकार के तहत कार्बेट टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल, बफर जोन एवं कोर जोन के क्षेत्रफल, ग्रामीणों को हक हकूक बंद किए जाने की तिथि एवं शासनादेश तथा ढेला गांव को इको सेंसेटिव जोन से बाहर रखने के शासनादेश की मांग की थी। जिस कार्बेट टाइगर रिजर्व के सूचना अधिकारी जेसी तिवारी ने जो सूचना दी उससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। जिसमें अन्य सूचनाओं के अलावा कार्बेट नेशनल पार्क के आरक्षित वनक्षेत्र चक, कार्बेट नेशलन पार्क और सोना नदी वन्यजीव अभ्यारण्य के चारों ओर राजस्व गांव ढेला, बंदोबस्ती को इको सेंसेटिव जोन में दर्शाया गया है।
विज्ञापन

----
ग्रामीणों में फैला रोष
मामले की सूचना मिलते ही कार्बेट पार्क एवं आसपास क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया है। किसान संघर्ष समिति के सह संयोजक महेश जोशी, इको सेंसेटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ललित उप्रेती, कमल अधिकारी, किशन शर्मा, ललिता रावत, तुलसी जोशी ने कहा है कि गांव को इको सेंसेटिव जोन के दायरे से बाहर किया जाए। इससे ग्रामीणों के हक हकूक प्रभावित हो सकते है। ग्रामीण पहले ही इस योजना का विरोध करते रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि समय रहते जनता के हितों को देखते हुए गांव को इको सेंसेटिव जोन से बाहर नहीं किया गया तो जनता सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed