फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protect yourself against serious diseases donate blood too.

Bijnor News: गंभीर बीमारियों से होगा बचाव, आप भी करें रक्तदान

Tue, 29 Sep 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protect yourself against serious diseases donate blood too.
-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज में लगेगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन

-मेडिकल अस्पताल में एक अक्तूबर को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। साथ ही रक्तदान से हृदय, शुगर, रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगेगा।

रक्तदान करने से दिल स्वस्थ रहता है। वहीं हृदयघात होने की संभावना भी कम रहती है। जागरूकता बढ़ने पर लोग रक्तदान करने अस्पताल पहुंच रहे हैं। रक्तदान शिविरों में युवा वर्ग, स्कूली छात्र और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाने में लगे हैं। जिले की महिलाएं भी रक्तदान करने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। चिकित्सकों की सलाह और जागरूकता के आधार पर लोग रक्तदान कर रहे हैं। डॉ. संजय शंकर ने बताया कि रक्तदान करने के 21 दिन के अंदर उतना नया खून बन जाता है। रक्तदान करने से सेहत अच्छी रहती है। इससे शरीर में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


रक्तदान करने के फायदे
-दिल की बीमारी का कम होना
-रक्तचाप, शुगर का खतरा कम होना
-रक्त की सभी जांचें निशुल्क होना
-नई रक्तकणिकाओं के बनने से शरीर में नई ऊर्जा बने रहना

रक्तदान से पहले ये भी जानिए
-एक यूनिट ब्लड से मिलता है प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और क्रायो
-एक बार में लिया जाता है 350 मिलीग्राम खून
-तीन महीने के अंतराल पर ही करें रक्तदान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed