फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Production operations have commenced in 106 investment units in the district.

Bijnor News: जिले की 106 निवेश इकाइयों में शुरू हुआ उत्पादन कार्य

Tue, 29 Sep 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Production operations have commenced in 106 investment units in the district.
-डीएम ने जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन

-उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने निवेश प्रस्तावों का कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण, रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले में 137 निवेशकों के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। जबकि, 106 निवेश इकाइयों में उत्पादन कार्य शुरू हो चुका है।

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने एमओयू के सापेक्ष धरातल वास्तविक निवेश कार्य पूरा करने के लिए उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई नहीं होनी चाहिए। वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए अलग से बैठक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इसके बाद व्यापार बंधु समिति की बैठक में व्यापारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में ई-रिक्शा का संचालन हाईवे पर नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया। ई-रिक्शा के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए निर्धारित जोन बनाए जाएंगे। ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके। इस मौके पर एसपी केके विश्नोई, एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, उपायुक्त उद्योग अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed