फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur: Recovery will be done from Sangrahan Amin, who was dismissed ten months ago.

धामपुर: दस माह पहले बर्खास्त संग्रह अमीन से होगी रिकवरी

Wed, 10 Jul 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Dhampur: Recovery will be done from Sangrahan Amin, who was dismissed ten months ago.
-साल 2023 में सरकार की ओर से कंफर्म हुए अमीनों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के दौरान उजागर हुआ था मामला
विज्ञापन



धामपुर। राजस्व विभाग की ओर से सितंबर 2023 में जांच में शैक्षिक प्रमाण पत्रों के फर्जी पाने पर तहसीलदार ने धामपुर तहसील के संग्रह विभाग में कार्यरत संग्रह अमीन देवेंद्र कुमार को बर्खास्त कर दिया था। अब विभाग ने 10 माह बाद आरोपी से रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी है। तहसीलदार ने बताया कि विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में पुलिस में भी केस दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नहटौर थाना क्षेत्र के गांव फलोदी निवासी देवेंद्र कुमार पिछले 28-30 साल से संग्रह विभाग में नौकरी करता रहा। देवेंद्र की नियुक्ति नगीना तहसील में हुई थी। इसके बाद देवेंद्र ने कुछ समय नगीना तहसील में सीजनल संग्रह अमीन की नौकरी करने के बाद अपना स्थानांतरण धामपुर तहसील में कर लिया था। जब 2023 में सरकार की ओर से प्रदेश के अमीनों को कंफर्म किया गया तो विभाग की ओर से कंफर्म हुए अमीनों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। तहसीलदार ने बताया कि जब शैक्षिक प्रमाण पत्र की जांच हुई तो जांच में सीजनल संग्रह अमीन देवेंद्र कुमार की नियुक्ति फाइल में इंटर की मार्कशीट जांच में फर्जी पाई गई। इसे अधिकारियों ने गंभीरता से लेते रिपोर्ट से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बताया गया कि अधिकारियों के आदेश पर संग्रह अमीन देवेंद्र को फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में माह सितंबर 2023 में बर्खास्त कर दिया गया था, तभी से संबंधित आरोपी अमीन अपनी नौकरी के बचाव में अधिकारियों की परिक्रमा में लगा था, लेकिन बच नहीं पाया।




-तथ्यों को छिपा गुमराह करने के आरोप में पुलिस में होगा केस दर्ज

तहसीलदार ने बताया कि विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से न केवल रिकवरी होगी, बल्कि सही तथ्यों को छुपा विभाग को गुमराह करने के आरोप में पुलिस में भी केस दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन



-आर्थिक रूप से बेहर तंगहाल है देवेंद्र

बताया गया कि पीड़ित अब अपनी नौकरी को बचाने के लिए हाईकोर्ट की शरण में गया हुआ है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र की मालीहालात कमजोर है। अक्सर बीमार रहता है। देवेंद्र ने अधिकारियों के हाथ पैर जोड़ कर नौकरी को छोड़ने का भरोसा दिया था, पर उसका पीछा नहीं छूटा। अब वह किसी तरह से कोर्ट की शरण में है। उधर,बर्खास्त अमीन से वार्ता नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed