श्रद्धालुओं ने शिव का किया जलाभिषेक
मंडावली/नजीबाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों पर शिवभक्तों भीड़ उमड़ी। शिवभक्तों ने घंटों लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। क्षेत्र के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे।
मंडावली के प्राचीन मोटा महादेव मंदिर पर सोमवार को शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी शशि नाथ की देखरेख में शिवभक्तों ने हरिद्वार से उपलब्ध कराए गए गंगाजल के टैंकर से जल लेकर मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मंडावली थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान, एसआई केपी सिंह, धनश्याम सिंह आदि शमौजूद रहे। उधर, सीकेआई चौराहे स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान आशुतोष को नमन किया। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिवमंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में शिवशक्ति धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : NAZIBABAD