फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees made sacrifices in Gayatri Mahayagya

Bijnor News: बिजनौर - श्रद्धालुओं ने गायत्री महायज्ञ में दीं आहुतियां

Mon, 08 May 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees made sacrifices in Gayatri Mahayagya
बिजनौर में गायत्री श​क्तिपीठ पर हवन में आहुति देते श्रृद्धालु।
- मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर के गायत्री शक्ति पीठ में रविवार की सुबह गायत्री महायज्ञ हुआ। जिसमें मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए वेदमंत्रों से आहुतियां दी गई।
गायत्री साधक हुकुम सिंह शास्त्री एवं बिजेंद्र राठी ने गायत्री महायज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गायत्री महामंत्र के जाप और यज्ञ से विश्व शांति और हर प्रकार की की सुख शांति और धनसंपदा प्राप्त की जा सकती है। मणिपुर हिंसा पर चिंता व्यक्त की गई और हिंसा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए वेदमंत्रों से आहुतियां दी। बताया गया कि कि सोमवार से कासमपुर गढ़ी में माधोवाला रोड स्थित कोटबाग आश्रम में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। सुबह आठ बजे मंगलकलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम चार बजे से सात बजे तक व्यास पीठ पूजन और पावन प्रज्ञा पुराण कथा होगी।
विज्ञापन

अंतिम दिन 11 मई बृहस्पतिवार को महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद दोपहर साढ़े 11 बजे देव विदाई दी जाएगी। गायत्री महायज्ञ में बीना साहू, यशस्वी साहू, गौरव साहू, केदारनाथ साहू परिब्राजक, कंचन रानी, प्रदीप भटनागर समेत अनेक गायत्री साधकों ने आहुतियां दीं। गायत्री साधक इंद्र देव शर्मा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री परिवार के सदस्यों समेत लगभग 227 घरों में गायत्री महायज्ञ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed