फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees come to see Ram-Sita's marriage

श्री बाला जी मंदिर में राम कथा जारी

Thu, 13 Feb 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees come to see Ram-Sita's marriage
नजीबाबाद में राम कथा के दौरान राम सीता विवाह का मंचन। - फोटो : NAZIBABAD
प्रभु राम-सीता का विवाह मंचन देखकर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्री बाला जी मंदिर में राम कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। श्रीराम कथा में प्रभु राम-सीता के विवाह के मंचन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। कथा वाचक उद्धवदास महाराज ने भगवान श्रीराम व माता सीता के स्वयंवर का सुंदर वर्णन किया। श्री राम स्वयंवर में पहुंचते हैं और गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर धनुष को प्रणाम करते हैं। श्रीराम जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाते हैं, वह टूट जाता हैं। हर तरफ से फूलों की वर्षा होने लगी, सीता जी श्री राम के गले में वरमाला डाल कर उनका वरण करती हैं। श्रीराम का चरित्र ईशा व माता सीता का चरित्र अनुष्का भारद्वाज ने निभाया। इस अवसर पर कामेश्वर प्रसाद गौड़, लवकुश, पप्पी, शंशाक शर्मा, सुधीर शर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed