फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development in villages along the Ganges

बदल रही गंगा किनारे गांवों की सूरत

Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Development in villages along the Ganges
बिजनौर में गंगा किनारे के पास के गांव में गंगा यात्रा की तैयारी के लिए दीवारों पर लिखे गए स्लोगन। - फोटो : BIJNOR
बदल रही गंगा किनारे गांवों की सूरत
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा यात्रा से पहले गंगा किनारे के गांवों की सूरत बदल रही है। दीवारों पर जगह-जगह गंगा यात्रा से जुडे़ प्रेरणादायक स्लोगन लिखे गए हैं। गली कूंचों की सफाई के साथ ग्रामीणों को भी अपने घरों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पंचायत की ओर से गांव के सबसे स्वच्छ घर को सम्मानित किया जाएगा।

गंगा यात्रा को लेकर गंगा किनारे की 21 ग्राम पंचायतों में साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ और सूबे के आला अधिकारियों के आगमन को देखते हुए नोडल अधिकारी आवंटित ग्राम पंचायतों को सुंदर बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि 21 ग्राम पंचायतों में खुले में शौच मुक्त अर्थात ओडीएफ का स्टेटस बनाए रखने के लिए 155 लोगों के शौचालय बनाए जा रहे हैं। इन लोगों के पास अब तक शौचालय नहीं थे। गंगा में गंदगी का प्रवाह रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। साथ ही गांवों के नालों को गंगा में गिरने से रोकने पर काम शुरू है। हर गांव में 10-10 सफाईकर्मी लगाए गए हैं। गंगा यात्रा के लिए हर गांव में गंगा आरती चबूतरे बन रहे हैं। 25 जनवरी तक चबूतरों का निर्माण पूरा हो जाएगा। निगरानी समिति दिन रात साफ सफाई पर निगाह रखे हुए हैं। लोगों को बाहर की ही नहीं घर के अंदर की सफाई रखने को कहा जा रहा है। जिस ग्रामीण का घर सबसे स्वच्छ मिलेगा उसे डीएम सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed