फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development gates will open near Amangarh range

Bijnor News: अमानगढ़ रेंज के पास खुलेंगे विकास के द्वार

Thu, 24 Oct 2024 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Development gates will open near Amangarh range
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। अमानगढ़ में तीसरा पर्यटन सत्र शुरू होने को है। वहीं, अब अमानगढ़ के बाहर इको सेंसेटिव जोन बनाने की तैयारी भी तेज हो गई है। जिला स्तर से इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इको सेंसेटिव जोन घोषित होने के बाद कई ग्रुप वहां रिसॉर्ट और कैफेटेरिया आदि बनाने की तैयारी में हैं। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में दो साल पहले जंगल सफारी शुरू हुई थी। पिछले दो पर्यटन सत्र में छह हजार से ज्यादा लोग जंगल सफारी कर चुके हैं। वर्तमान में समस्या की बात करें तो यहां पर रात में रुकने की व्यवस्था न होने से पर्यटक निराश भी रहते हैं। फिलहाल सुबह और शाम के समय ही जंगल सफारी की व्यवस्था रहती है। इसके बाद पर्यटकों को वापस लौटना पड़ता है।
वहीं दूसरी ओर अभी तक वहां कोई रिसॉर्ट तैयार नहीं हुआ। इसका बड़ा कारण इको सेंसेटिव जोन घोषित न होना है। क्योंकि अभी तक किसी को यह नहीं पता कि कहां तक व्यवसायिक निर्माण हो सकता है। अब वन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। वहां से इस पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

n अमानगढ़ के पास एक किमी हो सकता है दायरा
फिलहाल अमानगढ़ के बाहर इको सेंसेटिव जोन घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में इसके दायरे को लेकर भी मंथन चल रहा है। अभी इसका दायरा एक किमी दूरी तक रखने पर मंथन चल रहा है। शासन स्तर से इसमें बदलाव कर इसे और बढ़ाया भी जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed