फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development blueprint ready in new areas of the city, roads will be built

Bijnor News: शहर के नए इलाकों में विकास का खाका तैयार, बनेंगी सड़क

Wed, 26 Jun 2024 04:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Development blueprint ready in new areas of the city, roads will be built
- चार करोड़ की लागत से कराए जाने वाले कामों की डीपीआर तैयार, भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

- पंडित दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत कराए जाने हैं काम



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका का दायरा बढ़ने से सड़क और नाली निर्माण की अपेक्षाओं में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में नए इलाकों में विकास के लिए खाका तैयार किया गया है। विकास कार्य कराने के लिए डीपीआर तैयार करके शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। करीब चार करोड़ की लागत से 16 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा जल निकासी और पथ प्रकाश भी बजट खर्च होगा।
चक्कर रोड अब नगर पालिका बिजनौर की सीमा है। करीब 13 गांव की आबादी पालिका क्षेत्र में शामिल हुई थी। इन नए इलाकों में सड़कों की हालत बेहद खराब है। क्योंकि कालोनाइजरों ने कॉलोनी विकसित करने के नाम पर सिर्फ प्लॉट बेचने का काम किया था। सुविधाओं देने में तमाम कॉलोनाइजर मुंह मोड़ गए।
विज्ञापन

अब पालिका का विस्तार हुआ तो यह जिम्मेदारी निकाय के कंधों पर आ पड़ी। पूरे इलाके में एक साथ विकास कार्य कराना चुनौती है। जिसके चलते अलग अलग योजनाओं के तहत विकास कराने का खाका तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत डीपीआर बनी है। जिसमें 16 सड़क और नाली का निर्माण होगा। प्रस्ताव शासन को जा चुका है। बजट मिलते ही काम चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नूरपुर रोड पर होगी पथ प्रकाश व्यवस्था
आदर्श नगर पंचायत योजना में नूरपुर रोड पर पथ प्रकाश की व्यवस्था को शामिल किया गया है। नूरपुर रोड के तिराहे से लेकर कृष्णा कॉलेज तक सड़क के बीच में स्थित डिवाइडर पर लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा 350 अन्य लाइट भी लगेंगी।

जजी चौराहे का किया जाएगा सुंदरीकरण
फिलहाल नुमाईश ग्राउंड चौराहे का सुंदरीकरण चल रहा है। यहां पर विक्टोरिया लाइट लग चुकी हैं और इंटरलॉकिंग बिछाई गई है। इसी तरह से जजी चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा। यहां भी विक्टोरिया लाइट लगाई जानी है। इसके साथ ही बिजनौर बैराज रोड और मंडावर रोड पर भी पथ प्रकाश व्यवस्था प्रस्तावित है।

चार साल पहले हुआ था सीमा विस्तार
बिजनौर नगर पालिका 135 साल से भी ज्यादा पुरानी है। साल 1984 से शहर के सीमा विस्तार की मांग चली आ रही थी। सीमा विस्तार से पहले शहर की आबादी 93 हजार थी जबकि विस्तार के बाद एक लाख 78 हजार हो चुकी है। पहले 25 सभासद हुआ करते थे जबकि अब 32 सभासद चुने जाते हैं।




नए क्षेत्रों में सड़क और नाला निर्माण के लिए पंडित दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत डीपीआर तैयार की गई है। करीब चार करोड़ की लागत से सड़क, जलनिकासी और पथ प्रकाश के काम कराएं जाएंगे। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, पालिका बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed