{"_id":"6591c1f2c1d7bda710075197","slug":"development-and-health-will-fill-the-gap-in-the-year-2024-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-16822-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: साल 2024 में कुलांचे भरेगा विकास और स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: साल 2024 में कुलांचे भरेगा विकास और स्वास्थ्य
विज्ञापन
बिजनौर के गंज में स्थित विदुर कुटी। (उम्मीद)
- पर्यटन के नक्शे पर भी बदलेगी पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीर
- फोरलेन नेशनल हाईवे की तीन परियोजनाओं के पूरा होने की उम्मीद
बिजनौर। यूं तो साल 2023 में भी जिला विकास की राह पर आगे बढ़ता रहा। मगर साल 2024 में विकास और स्वास्थ्य कुलांचे भरेगा। दरअसल फोरलेन हाईवे की तीनों परियोजनाएं इस बार पूरी हो जाएंगी। मेडिकल कॉलेज भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगा। पर्यटन के नक्शे पर पौराणिक स्थलों की तस्वीर बदल जाने की उम्मीद है।
नए साल की पहली सुबह तरक्की की राह पर बढ़ते रहने की उम्मीद लेकर आई है। जबकि साल 2023 विदा हो गया है। जोकि सिर्फ यादों का फसाना छोड़ गया। तमाम उतार चढ़ाव के साथ बीता साल, अब साल 2024 में तमाम परियोजनाओं के पूरा होने की उम्मीद छोड़ गया है।
बता दें कि विकास में सड़कों की बात करें तो जिले में हाईवे को फोरलेन करने की तीन परियोजनाएं चल रहीं हैं। जिनमें मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है।बिजनौर से नजीबाबाद तक फोरलेन का काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है। किरतपुर, स्वाहेड़ी, नजीबाबाद बाईपास का निर्माण भी चल रहा है। स्वाहेड़ी और किरतपुर बाईपास लगभग पूरे हो चुके हैं। उधर बहसूमा से बिजनौर तक हाईवे के निर्माण के लिए वन मंत्रालय की एनओसी मिलने की उम्मीद भी है। इसके साथ ही बिजनौर बाईपास का निर्माण भी चालू होना है। बिजनौर से कोतवाली देहात और नजीबाबाद से हरिद्वार तक हाईवे का निर्माण इस नए साल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य में मेडिकल कॉलेज के निर्माण भी पूरा होने को है। जिसके साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेरठ दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के कायाकल्प की कवायद भी धरातल पर उतरना बाकी है।