फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Deterioration of the condition of children with insomnia

कृमिनाशक दवा से बच्चों की हालत बिगड़ी

Sat, 11 Aug 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sat, 11 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Deterioration of the condition of children with insomnia
फतेहपुर कलां के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एल्बेंडाजोल दवा की गोलियां खाने से बीमार छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हल्दौर/छाछरी मोड़ में  कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली खाने से गांव फतेहपुर कलां स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 18 छात्राओं व एक छात्र की हालत खराब हो गईं। कई छात्राएं स्कूल से घर जाते समय रास्ते में ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। कुछ छात्राएं उल्टी, पेट व सिर दर्द का शिकार हो गईं। छात्राओं की हालत बिगड़ने से स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर   स्कूल में हंगामा किया। छात्राओं को उपचार के लिए सीएचसी में  भर्ती कराया गया है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गंज के एक छात्र की भी गोली खाने से तबीयत खराब हो    गई।  डॉक्टरों के अनुसार दो बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।     
शुक्रवार को छह से 19 साल तक के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई थी। गांव फतेहपुर कलां स्थित चौधरी चरण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 206 विद्यार्थी हैं। इन्हें भी विद्यार्थियों को इसकी गोली खिलाई गई। गोली खाने के बाद चार छात्राओं की हालत खराब हो गई। छात्राओं के पेट व सिर में दर्द होने लगा तथा उल्टी होने लगी। छात्राओं की हालत बिगड़ी देखकर स्कूल स्टाफ के हाथ पांव फूल गए।   उन्होंने छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया। स्कूल में छुट्टी से कुछ समय पहले एक दर्जन से अधिक छात्राओं की हालत      बिगड़ गई। ये छात्राएं घर जाते समय रास्ते में ही बेहोश होकर गिर गईं। इसका पता चलते ही छात्राओं के परिजनों में हड़कंप मच गया। वे तुरंत रास्तों पर पहुंचे और छात्राओं को सीएचसी पर भर्ती किया। स्कूल में भी अभिभावकों   की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

स्कूल में मौजूद छात्राओं को सीएचसी ले जाया गया। उन्होंने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्टाफ ने बच्चों को गोली खिलाते समय लापरवाही बरती है। इससे ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी है।                   
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं केंद्र प्रभारी डा. मदनपाल सिंह का कहना है कि 13 बीमार छात्राओं की हालत में सुधार आने पर उन्हें घर भेज दिया है,  जबकि शेष बच्चों का उपचार     चल रहा है। अमित तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गंज के छात्र अभिषेक की हालत ज्यादा  खराब होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

ये छात्राएं हुईं बीमार             
एल्बेंडाजोल की गोली खाकर कुतुबपुर गढ़ी निवासी अनामिका पुत्री मुकेश, संजना पुत्री सुभाषचंद्र, राधिका पुत्री आशाराम, अंजलि रानी पुत्री मुन्नू, शीतल पुत्री चंद्रपाल, चारूल पुत्री सुशील कुमार, जबकि गांव फतेहपुर कलां निवासी रजनी पुत्री कलवा सिंह, प्रियंका पुत्री चौखे सिंह, अंशु पुत्री जयवीर सिंह, पायल पुत्री सोनू, वर्णिका पुत्री कामेंद्र, अदिति पुत्री सुशेंद्र, पल्लवी पुत्री कल्याण की तबीयत खराब हुई। प्रधानाचार्या सुभाष चंद्र का कहना है कि स्कूल के समय में छात्राओं की तबीयत खराब हुई।  वहीं सीएमओ राकेश कुमार ने बताया कि खाली पेट दवा खाने से कभी-कभी तबीयत खराब हो जाती है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।


कोल्ड ड्रिंक पीने से परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
हरेवली। हरेवली में कोल्ड ड्रिंक पीने से एक परिवार के आधा दर्जन सदस्यों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में बीमार सदस्यों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद तीन की हालत में सुधार है। बाकी दो की हालत गंभीर है। पीड़ित परिवार ने आरोपी दुकान स्वामी के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। हरेवली निवासी आशिक अली ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी पुत्री आसिफा (23) वर्ष बाजार से दो लीटर की कोल्ड ड्रिंक बोतल लेकर आई थी। इस दौरान परिवार की गुलशन (45), आसिफा (23), नजराना (20), साहिबा (12), उजेर (10) आदि ने कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया। कोल्ड्र ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद ही परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी। सब सदस्य उल्टी दस्त करने लगे। हालत बिगड़ने पर सभी को उपचार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार से तीन की हालत में सुधार हो गया। जबकि नजराना और उजेर की हालत खराब है। इस संबंध में आशिक अली ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed