{"_id":"5ec15f9b8ebc3e906d3ce7d5","slug":"detainees-made-two-and-a-half-masks-in-district-jail-bijnor-news-mrt4821778165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बंदियों ने दिया सहयोग, ढाई हजार मास्क बनाकर किए दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बंदियों ने दिया सहयोग, ढाई हजार मास्क बनाकर किए दान
विज्ञापन
जिला जेल में बंदियों ने बनाए ढाई हजार मास्क
बिजनौर। जिला जेल के बंदी भी कोरोना को हराने के लिए कोरोना योद्धाओं का सहयोग कर रहे हैं। बंदियों ने ढाई हजार मास्क बनाकर पुलिस को दान किए हैं। बंदी खुद जेल में नियमित योग कर रहे हैं। बंदियों को आयुर्वेदिक काढ़ा देकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा रही है।
कोरोना संक्रमण फैलते ही जेल में बंदियों की परिजनों से भेंट बंद करा दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला कारागार में बंद कई विचाराधीन बंदियों को रिहा भी किया गया। जिला कारागार में बंद बंदियों ने जेल में करीब पांच हजार मास्क तैयार किए, जिन्हें डीएम रमाकांत पांडेय व पुलिसकर्मियों को प्रदान किया गया।
जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बंदियों ने खुद को कोरोना से बचाने के लिए नियमित योग को अपनाया। बंदियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कारागार प्रशासन भी पूरी सतर्कता बरत रहा है। बंदियों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर दिया जा रहा है। इसके सेवन से बंदियों के रोग से ग्रसित होने की आशंका कम रहेगी। बंदियों से जिला कारागार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जा रहा है।