फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Deputy CMO launched checking campaign

Bijnor News: डिप्टी सीएमओ ने चलाया चेकिंग अभियान

Tue, 26 Sep 2023 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO launched checking campaign
नजीबाबाद। डिप्टी सीएमओ ने हिमालयन कॉलोनी, जोगीरम्पुरी सहित कई स्थानों पर अनधिकृत रूप से चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों पर छापे मारे। जोगीरम्पुरी में एक जच्चा-बच्चा केंद्र और एक क्लीनिक सील किया गया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय से आई टीम ने जोगीरम्पुरी सहित कई स्थानों पर छापे मारे। डिप्टी सीएमओ डा़ॅ राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने जोगीरम्पुरी में अनधिकृत रूप से संचालित जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापा मारा। केंद्र संचालिका डा़ॅ आरिफा के न मिलने पर केंद्र को सील किया गया। जोगीरम्पुरी में ही डा़ॅ सतेंद्र चौहान द्वारा अनधिकृत रूप से चलाए जा रहे क्लीनिक को भी डिप्टी सीएमओ ने सील कर संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किया है। हिमालयन कॉलोनी में बिना पंजीकरण चलाए जा रहे शिव गंगा अस्पताल को निरीक्षण कर अस्पताल स्वामी को नोटिस जारी करते हुए जिला मुख्यालय तलब किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव लुकादड़ी में हनीफ मेडिकल स्टोर पहुंचकर मेडिकल स्टोर पर लगाए गए आरोपों की जांच की। डा़ॅ राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामी के पास डी-फार्मा प्रशिक्षण है। मेडिकल स्टोर स्वामी पर क्लीनिक चलाने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed