फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dense fog will prevail in the morning for the next three days, cold wave will prevail

Bijnor News: अगले तीन दिन सुबह छाएगा घना कोहरा, चलेगी शीतलहर

Fri, 19 Jan 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dense fog will prevail in the morning for the next three days, cold wave will prevail
बिजनौर। जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। इसी बीच मौसम विभाग ने घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बिजनौर में अगले तीन दिन सुबह के समय घना कोहरा छाएगा और दिनभर शीतलहर चलेगी। जिसकी वजह से लोग ठिठुरेंगे।
विज्ञापन


जिले में अभी मौसम साफ नहीं हो रहा है। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने भी घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सर्दी में सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। मौसम विभाग ने अब 21 जनवरी तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते बिजनौर के लोगों को सर्दी खूब सताएगी। तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को सुबह घना कोहरा छाने से आवागमन प्रभावित हुआ। लोगों की कंपकंपी छूट गई।
विज्ञापन

कोहरा बारिश की तरह बरसा। सर्दी में लोगों के पूरे दिन हाथ-पैर सुन्ने रहे। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। सर्दी भी बरकरार रहेगी। सर्दी अधिक होने से लोगों को परेशानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
11 जनवरी- 11.8- 6.5
12 जनवरी- 10.8- 4.4

13 जनवरी- 16.4- 8
14 जनवरी- 16.6- 5.2

15 जनवरी- 16.6- 5.2
16 जनवरी- 16.4- 3.9

17 जनवरी- 12- 4.4
18 जनवरी- 10- 4.9
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।


- पाले और कोहरे से बचाएं फसल

कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने बताया कि पाले और कोहरे से फसलें प्रभावित होंगी। गन्ना, आलू सरसों, गेंहू सहित अन्य रबी फसलों पर असर पड़ेगा। इन फसलों को पाले और कोहरे से बचाने खेतों में हल्की नमी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed